पुलिस जॉब। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने कोलकाता पुलिस के तहत कॉन्स्टेबल और लेडी कॉन्स्टेबल पदों पर पुरुष और महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) द्वारा जारी किये गए नोटिफिकेशन के मुताबिक़ 1666 रिक्तियों पर भर्ती की जायेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन (WB Police Constable Bharti 2022) कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2022 से शुरू होगी, आवेदन की अंतिम तिथि 07 जुलाई 2022 है। भर्ती से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
महत्वपूर्ण तिथियां : –
डब्ल्यूबी पुलिस कांस्टेबल आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 29 मई 2022 |
पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल आवेदन की अंतिम तिथि | 27 जून 2022 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 01 जुलाई से 07 जुलाई 2022 |
WB Police Constable Bharti 2022
डब्ल्यूबी पुलिस कांस्टेबल रिक्ति विवरण : –
कांस्टेबल | 1410 |
लेडी कांस्टेबल | 256 |
शैक्षणिक योग्यता – कोलकाता पुलिस भर्ती 2022 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन या इसके समकक्ष द्वारा उत्तीर्ण एक माध्यमिक परीक्षा पास होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को बंगाली भाषा बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम होना चाहिए। हालांकि यह प्रावधान उन व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा जो पहाड़ी उप-मंडलों के स्थायी निवासी हैं।
WB Police Constable Bharti 2022
दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के पहाड़ी उप-मंडलों के उम्मीदवारों के लिए, पश्चिम बंगाल राजभाषा अधिनियम, 1961 (पश्चिम बेन। अधिनियम XXIV ऑफ 1961) में निर्धारित प्रावधान लागू होंगे।
यह भी पढ़ें : – रेलवे में जूनियर ट्रांसलेटर पदों पर निकली बम्पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 26 जून
चयन प्रक्रिया – उम्मीदवारों का चयन निम्न तरीके से किया जाएगा
प्रारंभिक लिखित परीक्षा | 100 अंक |
शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी) | |
शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) | |
अंतिम लिखित परीक्षा | 85 अंक |
5.साक्षात्कार | 15 अंक |
कांस्टेबल | 1600 मीटर की दूरी 6 मिनट 30 सेकंड के लिए दौड़ |
लेडी कांस्टेबल | 800 मीटर की दूरी 4 मिनट 30 सेकंड के लिए दौड़ |
डब्ल्यूबी पुलिस आवेदन शुल्क 2022 : –
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति को छोड़कर सभी वर्ग | रु. 170/- |
एससी | 20/- रुपये |
ST | रु. 20/- |